est Leonardo da Vinci Quotes in Hindi ~ लिओनार्दो दा विंची के अनमोल विचार
लिओनार्दो दा विंची कौन थे
दोस्तों लिओनार्दो दा विंची (Leonardo da Vinci, 1452-1519) इटलीवासी, महान् चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतज्ञ, कुशल यांत्रिक, इंजीनियर तथा वैज्ञानिक थे। इनका जन्म जन्म इटली के फ्लोरेंस प्रदेश के विंचि नामक ग्राम में हुआ था। आइये जानते है इनके विचारो के बारे में ये बहुत ही जीनियस और उस वक्त के जाने मने हस्ती थी
est Leonardo da Vinci Quotes in Hindi ~ लिओनार्दो दा विंची के अनमोल विचार
जो सदाचार बोता है वो सम्मान काटता है।
जो आप नहीं समझते , यदि उसकी प्रशंशा करते हैं तो बुरा करते हैं , लेकिन अगर निंदा करते हैं तो और भी बुरा करते हैं।
हमारा जीवन औरों की मृत्यु से बनता है।
प्रकृति कभी अपने नियम नहीं तोड़ती।
अंत की तुलना में शुरुआत में विरोध करना आसान होता है।
वो जो एक दिन में अमीर बनना चाहता है उसे एक साल में फांसी पर लटका दिया जायेगा।
समय उसके लिए लम्बे समय तक रहता है जो इसका इसका इस्तेमाल करता है।
मैंने भगवान् और मानवता को नाराज़ किया है क्योंकि मेरे काम में वो गुणवत्ता नहीं आ पायी जो आनी चाहिए थी।
अच्छी तरह बिताया जीवन लम्बा होता है।
वो जो सिद्धांत जाने बिना अभ्यास से प्रेम करता है , उस नाविक के समान है जो जहाज पर बिना पतवार और कम्पास के चढ़ जाता है और कभी नहीं जानता कि वो किधर जा सकता है।
सीखना कभी दिमाग को थकाता नहीं है।
जल प्रकृति की असली ताकत है ।
जहाँ आत्मा हाथों से काम नहीं करती वहाँ कोई कला नहीं है।
अनुपयोग से लोहा जंग खा जाता है , स्थिरता से पानी अपनी शुद्धता खो देता है… इसी तरह निष्क्रियता मस्तिष्क की ताकत सोख लेती है।
मनुष्य का पैर इंजीनियरिंग की उत्कृष्ट कृति और कला का एक काम है |
आंखें क्यों किसी चीज को जगे हुए कल्पना करने की तुलना में सपनों में ज्यादा स्पष्ठ्टा से देखती हैं
मैं उनसे प्रेम करता हूँ जो मुसीबत में मुस्कुरा सकें , जो संकट में शक्ति एकत्रित कर सकें , और जो आत्मचिंतन से साहसी बन सकें।
शादी साँपों से भरे बैग में इस आशा के साथ हाथ डालना है कि मछली निकले।
काफी समय पहले से मेरे ध्यान में ये बात है कि सफलता पाने वाले बैठ कर चीजों के होने का इंतज़ार नहीं करते। वे बाहर जाते हैं और वे चीजें कर डालते हैं।
मैं किसी काम को करने की तत्परता से प्रभावित हूँ। सिर्फ जानना पर्याप्त नहीं है ; हमें लागू करना चाहिए। इच्छा रखना काफी नहीं है ; हमें करना चाहिए।
जीवन बहुत आसान है: आप कुछ काम करते हैं। ज्यादातर में असफल हो जाते हैं। कुछ काम कर जाते हैं। जो काम करता है उसे आप और अधिक करते हैं। अगर वो बड़ा स्तर पर काम कर जाता है तो बाकी लोग तेजी से उसे कॉपी कर लेते हैं। तब आप कुछ और करते हैं। ट्रिक कुछ और करते रहने में है।
जहाँ मैं सोचता था कि मैं जीना सीख रहा हूँ, वहीँ मैं मरना सीख रहा था।
सादगी परम जटिलता है।
एक अच्छी तरह से बिताया दिन सुखद नींद लेकर आता है|
जैसे एक अच्छी तरह बिताया दिन सुखद नींद लेकर आता है , उसी तरह एक अच्छी तरह बिताया जीवन एक सुखद मौत लेकर आता है।
तीन तरह के लोग होते हैं : वो जो देखते हैं , वो जो दिखाने पर देखते हैं , वो जो नहीं देखते हैं।
कला कभी ख़त्म नहीं होती , उसे बस त्याग दिया जाता है।
सबसे बड़ा धोखा जो लोगों को मिलता है वो उनकी खुद की राय के कारण होता है।
रोब को मौन से अधिक और कुछ नहीं मजबूत बनाता।
सबसे बड़ी ख़ुशी समझने की ख़ुशी है।




Comments
Post a Comment